कश्मीर में टारगेट किलिंग में एक की हत्या: आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, एक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला किया। गोलीबारी में एक गैर-स्थानीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दैनिक भास्कर को अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने केलम में दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाया, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
