मानहानि केस में बीजेपी MP स्वाति मालीवाल को झटका: मोगा कोर्ट में 10 जून को पेश होने के आदेश; MLA अमनदीप कौर ने दायर किया है केस – Moga News

मानहानि केस में बीजेपी MP स्वाति मालीवाल को झटका:  मोगा कोर्ट में 10 जून को पेश होने के आदेश; MLA अमनदीप कौर ने दायर किया है केस – Moga News




आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मोगा की अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें मानहानि के एक मामले में 10 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला आम आदमी पार्टी (आप) की मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने दायर किया था। यह मानहानि का मामला स्वाति मालीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मालीवाल ने कथित तौर पर ‘आप’ विधायकों को “भेड़-बकरी” कहा था। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में काफी विवाद खड़ा हो गया था। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर जताई थी कड़ी आपत्ति आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इस बयान से विधायकों की छवि धूमिल हुई है। इसी के चलते विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा की अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गलत विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गलत है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। अब सबकी निगाहें 10 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब स्वाति मालीवाल की पेशी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *