कपूरथला में इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो वायरल: पुलिस ने किया केस दर्ज, थाना प्रभारी बोलीं- बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें अभिभावक – Kapurthala News

कपूरथला में इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो वायरल:  पुलिस ने किया केस दर्ज, थाना प्रभारी बोलीं- बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें अभिभावक – Kapurthala News




कपूरथला साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो कंटेंट वायरल होने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्कता से नजर रखने की अपील की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर साइबर क्राइम थाना ने जांच शुरू की और उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बोलीं- बच्चों पर ध्यान रखें अभिभावक इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चे मोबाइल पर किस प्रकार का कंटेंट देख रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी बच्चे का किसी आपत्तिजनक कंटेंट में इस्तेमाल किया गया हो या ऐसा कोई कंटेंट प्राप्त हो, तो उसे तुरंत डिलीट करें और संबंधित व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं। ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक समाज के सहयोग से ही लगाई जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *