बठिंडा में मिली युवक की सड़ी-गली लाश: पहचान नहीं हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; SHO बोले- इश्तहार जारी किए जाएंगे – Bathinda News
बठिंडा में स्थानीय मॉडल टाउन फेस 1 में गुरुद्वारा के पीछे रिंग रोड पर टंकी के पास एक सड़ी-गली लाश मिली है। सहारा मुख्यालय में सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें विक्की कुमार और संदीप गिल शामिल थे, एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक नवयुवक की सड़ी-गली लाश पड़ी थी, जो दो-तीन दिन पुरानी प्रतीत होती थी। थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर उपस्थित थे। पुलिस की मौजूदगी में सहारा जन सेवा टीम ने शव का निरीक्षण किया। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज मिला मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज या ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। नवयुवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत होती है। सहारा टीम ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया और सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक नवयुवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नवयुवक की मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। थाना सिविल लाइन एसएचओ रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर हालात देखे गए। उन्होंने पुष्टि की कि लाश सड़ी-गली अवस्था में थी और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है और पहचान के लिए इश्तहार भी जारी किए जाएंगे। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
Source link

