सुजानपुर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व: नीटू मनहास बने अध्यक्ष, सुरिंदर शर्मा उपाध्यक्ष; स्वच्छता और विकास को बताया प्राथमिकता – Pathankot News
सुजानपुर नगर परिषद को नया नेतृत्व मिल गया है। मंगलवार को आयोजित एक समारोह में नीटू मनहास ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला, जबकि सुरिंदर शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह पदभार ग्रहण समारोह सुजानपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सुजानपुर हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष नीटू मनहास, उपाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा और हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य सुजानपुर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर उन्होंने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद की नई टीम सुजानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। पदभार ग्रहण समारोह के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कम्युनिटी हॉल से नगर परिषद कार्यालय तक एक स्वागत जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने नए प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।उपस्थित नेताओं ने नगर परिषद के माध्यम से शहर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
Source link

