पठानकोट के डॉ. भिंडर के घर से बड़ी चोरी: नौकरों ने 60 तोले सोना, 45 लाख कैश, ATM व चेक से निकाले पैसे; 8 आरोपी नामजद – Pathankot News

पठानकोट के डॉ. भिंडर के घर से बड़ी चोरी:  नौकरों ने 60 तोले सोना, 45 लाख कैश, ATM व चेक से निकाले पैसे; 8 आरोपी नामजद – Pathankot News




पठानकोट शहर के मिशन रोड स्थित प्रसिद्ध हड्डियों के विशेषज्ञ डॉ. जे.एस. भिंडर के घर से करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने परिवार के विश्वास का अनुचित लाभ उठाते हुए घर से करीब 60 तोले सोने के आभूषण, 45 लाख नकद, एटीएम कार्ड और हस्ताक्षरित चेक चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने बैंक खातों में सेंध लगाकर एटीएम और चेकों के जरिए भी भारी रकम निकाल ली। पुलिस द्वारा की गई गहन प्राथमिक जांच में आरोप पूरी तरह साबित होने के बाद थाना डिवीजन नंबर 1 में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। 9-12 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों ने किया विश्वासघात डॉ. जे.एस. भिंडर ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. जसपाल कौर वर्ष 2019 में रिटायरमेंट के बाद से अक्सर बीमार रहती हैं। जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वे उनके घर और अस्पताल में पिछले 9 से 12 सालों से काम कर रहे थे।
परिवार ने डॉ. जसपाल कौर की देखभाल और रसोई संभालने की जिम्मेदारी इन नौकरों को ही सौंप रखी थी। लेकिन, इन कर्मचारियों ने बीमारी और अंधे विश्वास का गलत फायदा उठाकर घर के अंदर रखी नकदी, सोने के गहने, एटीएम कार्ड और हस्ताक्षरित चेक चोरी कर लिए। बेटे के अस्पताल निर्माण के दौरान खुला बैंक खातों में सेंध का राज चोरी और ठगी की इस बड़ी साजिश का खुलासा तब हुआ जब कुछ महीने पहले डॉ. भिंडर के बेटे ने नई बिल्डिंग में अस्पताल बनाने की योजना बनाई।
खाता चेक करने पर उड़े होश: डॉ. भिंडर ने जब बेटे को डॉ. जसपाल कौर के बैंक खाते से पैसे निकलवाने के लिए भेजा, तो खाते में उम्मीद से बहुत कम रकम पाई गई। बैंक स्टेटमेंट में खुलासा: जब बैंक जाकर पूरी स्टेटमेंट और डिटेल निकलवाई गई, तो पता चला कि घर में काम करने वाले कर्मचारियों ने चोरी किए गए एटीएम कार्डों और हस्ताक्षरित चेकों के जरिए बैंक खाते से भी लगातार पैसे निकाले थे। सीसीटीवी फुटेज सौंपी: पीड़ित परिवार ने आरोपियों की करतूतों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और सबूत पुलिस को सौंपे हैं। नामजद किए गए 8 लोग पुलिस जांच में दोषी पाए जाने पर निम्नलिखित 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें मोहल्ला पीपलां वाला, बूटी शाह दरगाह के पास रहने वाली सुनीता, उसका पति बलविंदर दास, बेटा अभयजीत, विजय कुमार, सुनील कुमार, विक्रम, बजरी कंपनी निवासी अनीता उसका पति नरेश कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं। DSP की जांच के बाद कार्रवाई पीड़िता डॉ. जसपाल कौर द्वारा दी गई शिकायत की गहन प्राथमिक पड़ताल उप कप्तान पुलिस द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में 60 तोले सोना, 45 लाख कैश चोरी करने और खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालने के आरोप पूरी तरह सही साबित हुए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान, पठानकोट से अंतिम स्वीकृति मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 1 में केस दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर मामले की तफ्तीश कर रहीं हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक चोरी किए गए आभूषणों व नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *