फाजिल्का में पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार: युवक की गाड़ी में रखी नशीली गोलियां, एसएसपी के निर्देश पर FIR; जांच में खुलेंगे राज – Fazilka News

फाजिल्का में पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार:  युवक की गाड़ी में रखी नशीली गोलियां, एसएसपी के निर्देश पर FIR; जांच में खुलेंगे राज – Fazilka News




फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने एक बार फिर पुलिस विभाग में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस विभाग में तैनात कर्मचारी करनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि करनैल सिंह ने एक अन्य मामले में एक युवक की गाड़ी में नशीली गोलियां रखी थीं। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद करनैल सिंह को इसी केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लड़का-लड़की विवाद से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, थाना खुईखेड़ा पुलिस के पास लड़का-लड़की विवाद से जुड़ा एक मामला आया था। आरोप है कि इस मामले में तैनात पुलिस कर्मचारी करनैल सिंह ने युवक की गाड़ी में नशीली गोलियां रखवा दीं और उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी। जब यह मामला एसएसपी गगन अजीत सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया जांच के बाद पुलिस कर्मचारी करनैल सिंह को इसी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। करनैल सिंह थाना खुईखेड़ा में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी एसएसपी गगन अजीत सिंह की अध्यक्षता में नशे से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक और पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़े मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *