लुधियाना में वाहन चोर गैंग एक्टिव: जनकपुरी में 1 सप्ताह में दो एक्टिवा-बाइक चोरी, दफ्तर के बाहर से हीरो स्प्लेंडर गायब – Ludhiana News
लुधियाना में वाहन चोर गैंग एक्टिव है। रोजाना लोगों के वाहन उनके घरों और दफ्तरों के बाहर से गायब हो रहे है। चोरी के वाहन कहां सप्लाई हो रहे है या इनके पुर्जे खोलक बेचे जा रहे है इस बात का पता करने में पुलिस असफल अभी तक साबित हुई है। जनक पुरी इलाके में 1 सप्ताह दो वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। पहला मामला जनक पुरी गली नंबर 2 का था। जहां रात के समय 3 चोरों ने गली में खड़ी एक्टिवा चुका ली। इसी तरह अब ताजा मामला गली नंबर 9 का सामने आया है। यहां तो दिन दिहाड़े एक चोर ने सरेआम बाइक चुराई और बाइक को पैदल ही चुरा कर ले गया। जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल कुमार निवासी गली नंबर-4, मोहल्ला जनकपुरी ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को वह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो (सिल्वर रंग), मॉडल-2014 मोटरसाइकिल (नंबर PB10EY-0772) लेकर केबल तार के दफ्तर, गली नंबर-9, जनकपुरी गया था। लॉक लगाकर खड़ा किया था बाइक राहुल कुमार के अनुसार उसने दफ्तर के बाहर अपनी बाइक को लॉक लगाकर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी में चोर कैद हो गया। उसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी। वह पहले कुछ लोगों के घरों के अंदर नजर मारता दिखा। फिर कुछ देर बाद बाइक आसान से पैदल ही चुरा कर ले जाता दिखा। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link

