लुधियाना में युवक ने मोटर पर फंदा लगाकर किया सुसाइड: नशे के लिए 2 भाई पैसे मांग करते थे परेशान; आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड – Ludhiana News
लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक से नशा करने के लिए पैसे मांगते रहते थे, जिससे वह खासा परेशान रहने लगा था। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद उसने मोटर पर जाकर फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घुगराणा निवासी हाकम सिंह ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा हरमनदीप सिंह गांव के ही आशु सिंह और साजन सिंह के संपर्क में था। आरोप है कि दोनों युवक नशे की पूर्ति के लिए हरमनदीप से लगातार पैसों की मांग करते थे। जब वह पैसे नहीं देता था तो उसे बार-बार परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस कारण हरमंदीप लंबे समय से तनाव और परेशानी में रहने लगा था। 24 जुलाई काम पर जाने का कहकर गया शिकायतकर्ता के अनुसार 24 जुलाई को हरमनदीप घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान लुधियाना-मलेरकोटला रोड के निकट गांव लहरा के पास स्थित एक मोटर वाले कमरे में उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि आशु सिंह और साजन सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर हरमनदीप ने कमरे की दीवार में लगे लोहे के पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डेहलों पुलिस ने किया मामला दर्ज मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना डेहलों पुलिस ने आरोपी आशु सिंह पुत्र जम्मू सिंह तथा साजन सिंह पुत्र जम्मू सिंह, निवासी गांव घुगराणा, के खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस रेड कर रही है।
Source link

