तरनतारन में साइबर ठगों ने ड्राइफ्रूट्स का ऑर्डर दे ठगा: सोशल मीडिया पर विज्ञान देखा, कोड डालने पर खाते से 1.53 लाख रुपये निकाले गए – tarn-taran News

तरनतारन में साइबर ठगों ने ड्राइफ्रूट्स का ऑर्डर दे ठगा:  सोशल मीडिया पर विज्ञान देखा, कोड डालने पर खाते से 1.53 लाख रुपये निकाले गए – tarn-taran News




तरनतारन साइबर क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन लाखों रुपये की ठगी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई काजीकोट खुर्द निवासी निरपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह की शिकायत पर की गई है। निरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे, तभी उनके फेसबुक पर ‘श्री राम ड्राई फ्रूट कंपनी’ का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन के बाद एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल किया और ड्राई फ्रूट्स बेचने की बात कही। निरपाल ने बादाम, अखरोट और अंजीर का ऑर्डर दिया। आरोपी ने निरपाल को एक स्कैनर भेजा, जिस पर उन्होंने 1050 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद उन्हें फिर फोन आया कि उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे और ऑर्डर लेकर आने वाला लड़का उन्हें पैसे दे देगा। इसके बाद उन्हें एक और कॉल आया, जिसमें मोबाइल पर आए कोड को डालने के लिए कहा गया। जैसे ही निरपाल सिंह ने वह कोड डाला, उनके बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में कुल 1,53,148 रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *