पटियाला में शिक्षा मंत्री के ​इस्तीफे पर जश्न: आम आदमी पार्टी ने निकाला विशाल मार्च, नेता बोले- यह छात्रों के संघर्ष की जीत – Patiala News

पटियाला में शिक्षा मंत्री के ​इस्तीफे पर जश्न:  आम आदमी पार्टी ने निकाला विशाल मार्च, नेता बोले- यह छात्रों के संघर्ष की जीत – Patiala News




नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पटियाला में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा एक विशाल विजय एवं रोष मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और मुख्य प्रवक्ता व जनरल सचिव बलदेव सिंह पन्नू ने संयुक्त रूप से किया। मार्च के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता बलदेव सिंह पन्नू ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देशभर के उन लाखों छात्रों के संघर्ष और मेहनत की ऐतिहासिक जीत है, जो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार को छात्रों की बुलंद आवाज के आगे झुकना ही पड़ा। मुख्य प्रवक्ता व जनरल सचिव बलदेव सिंह पन्नू ने कहा कि जिस तरह पूरा देश कभी अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट हुआ था, ठीक उसी तरह नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भी देशभर के छात्र, अभिभावक और नागरिक एक साथ खड़े हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और हमारी पूरी पार्टी ने पहले दिन से छात्रों की इस लड़ाई का समर्थन किया और उनकी आवाज को मजबूती दी।” सच और लोकतंत्र की जीत; आगे भी जारी रहेगा संघर्ष पार्टी नेताओं ने इस घटनाक्रम को केवल छात्रों की जीत नहीं, बल्कि सच और लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और बलदेव सिंह पन्नू ने स्पष्ट किया कि ‘आप’ भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *