मोगा में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन: विभिन्न संगठनों ने 27 जुलाई को रोष मार्च का ऐलान किया, पंजाब बंद की भी चेतावनी – Moga News

मोगा में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन:  विभिन्न संगठनों ने 27 जुलाई को रोष मार्च का ऐलान किया, पंजाब बंद की भी चेतावनी – Moga News




मोगा में नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और क्रांतिकारी संगठनों का व्यापक समर्थन मिल गया है। संगठनों की एक सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से इस संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर चलाए जा रहे इस आंदोलन की आगामी रणनीति तय की गई। इस दौरान नेताओं ने मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। बरनाला में लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा बैठक के दौरान फेडरेशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर डीएसपी द्वारा कराए गए लाठीचार्ज पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घायल हुई हैं, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं के खिलाफ है। 27 जुलाई को शहर में निकलेगा रोष मार्च; ‘पंजाब बंद’ की चेतावनी ।कर्मचारियों की मांगों और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आंदोलनात्मक कदम उठाने का फैसला लिया गया है। इसमें 27 जुलाई (सोमवार) को सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर निगम कर्मचारियों के समर्थन में उतरेंगे और शहर में एक विशाल रोष मार्च निकालेंगे। इसके अलावा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया और लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो संघर्ष को और उग्र किया जाएगा। संगठनों ने चेतावनी दी है कि सरकार की लगातार अनदेखी के चलते भविष्य में ‘पंजाब बंद’ जैसा बड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। बैठक में प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव विक्की बोहत, चेयरमैन सिकंदर गुल्लू, मुख्य सचिव नरोत्तम बोहत, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोबड़, महासचिव विश्वनाथ जोनी, चेयरमैन राजिंदर बोहत, कैशियर अजय पंतमोली, रवि सरवान, मदन लाल बोहत, हरकृष्ण बोहत, हरबंस सागर, रवि चावरिया, जसमेल सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, जसपाल, राज कुमार चंडालिया, अशोक पंतमोली, रघुवीर अनारिया, अजय चावरिया, कुलवंत राय, सुरेश करोतिया, सुरेश राजपूत और अभिजीत राजपूत सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *