मोगा पुलिस का नशों के खिलाफ जागरूकता शिविर: मजदूरों को ट्रैफिक नियम, हेलमेट पहनने, साइबर फ्रॉड के बारे में समझाया – Moga News

मोगा पुलिस का नशों के खिलाफ जागरूकता शिविर:  मजदूरों को ट्रैफिक नियम, हेलमेट पहनने, साइबर फ्रॉड के बारे में समझाया – Moga News




मोगा पुलिस ने पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत छिलका तूड़ी वर्कर यूनियन के मजदूरों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस कप्तान मोगा के निर्देशानुसार तथा डीएसपी सब डिवीजन मोगा और डीएसपी ट्रैफिक मोगा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान, ट्रैफिक एजुकेशन सेल मोगा के इंचार्ज एएसआई केवल सिंह ने मजदूरों को यातायात नियमों और सड़क चिह्नों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। ASI बोले- बिना हलमेट गाड़ी न चलाए एएसआई केवल सिंह ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने और नशे की हालत में गाड़ी न चलाने की अपील की। उन्होंने वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखने तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के महत्व को भी समझाया। आपातकालीन स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मजदूरों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे नशों से दूर रहने का आग्रह किया और नशा तस्करों के बारे में गोपनीय जानकारी हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर साझा करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों के माध्यम से होने वाली ठगी से बचाव के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर में यूनियन प्रधान जगरूप सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *