स्पोर्ट्स अपडेट: द हैंड्रैड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स:ने लंदन स्पिरिट को 4 रन से हराया

स्पोर्ट्स अपडेट:  द हैंड्रैड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स:ने लंदन स्पिरिट को 4 रन से हराया

द हंड्रेड 2026 के पहले पुरुष मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंडन स्पिरिट को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में लंडन स्पिरिट 100 गेंदों में 134 रन ही बना सकी। 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही स्पिरिट को आखिरी 10 गेंदों में 21 और अंतिम 5 गेंदों में 12 रन चाहिए थे, लेकिन गस एटकिंसन और जॉनी बेकर ने शानदार गेंदबाजी की। बेकर ने आखिरी दो गेंद पहले लियम लिविंगस्टोन को बोल्ड कर मैनचेस्टर को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने टिम सेफर्ट के 67 रन की मदद से 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम एक समय 67 गेंदों में 2 विकेट पर 105 रन थी, लेकिन आखिरी 33 गेंदों में सिर्फ 33 रन जोड़ सकी और 7 विकेट गंवा दिए। जवाब में लंडन स्पिरिट के कप्तान लियम लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 20 गेंदों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मीरकैट मैच हीरो (प्लेयर ऑफ द मैच) चुना गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *