जिला स्तरीय योग मुकाबले मे 150 प्रतिभागियों ने दिखाया दम – Amritsar News

जिला स्तरीय योग मुकाबले मे 150 प्रतिभागियों ने दिखाया दम – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर योग स्पोर्ट्स डिवेलपमेंट एसोसिएशन और पतंजलि योग समिति अमृतसर के संयुक्त तत्वावधान में स्टालवर्ड स्कूल परिसर में जिला स्तरीय योगा मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबले में 7वीं कक्षा से लेकर 70-80 वर्ष आयु वर्ग तक के लगभग 150 प्रतिभागियों ने योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में भवन एसएल स्कूल की सांची शर्मा ने बेस्ट योगी का खिताब जीता। रनर-अप भवन एसएल पब्लिक स्कूल की काव्य महिरा रहीं, जबकि दूसरे रनर-अप का स्थान भवन स्कूल के अनीश महाजन ने हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में बेस्ट योगिनी का पुरस्कार भवंस एस.एल. पब्लिक स्कूल की शनाया को मिला। इस वर्ग में रनर-अप अंशुल महाजन रहीं और दूसरी रनर-अप शमायरा रहीं। कार्यक्रम में मिस तानिया दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में सरदार हरचरण सिंह प्रिंसिपल, सरकारी प्राइमरी स्कूल कोटली, सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन पाराशर जी महाराज और स्टालवर्ट्स स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग के एचओडी सुमेश चौधरी उपस्थित रहे। समापन पर जनरल सचिव संजय कुमार और अध्यक्ष धीरज कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *