फाजिल्का पुलिस ने गोदाम में चोरी के दो आरोपी पकड़े: चुराया गया चार पेटी देसी घी बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात – Fazilka News

फाजिल्का पुलिस ने गोदाम में चोरी के दो आरोपी पकड़े:  चुराया गया चार पेटी देसी घी बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात – Fazilka News




फाजिल्का के सदर थाना पुलिस ने एक किराना दुकान के गोदाम से घी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी घी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि मंडी लाधुका निवासी साजन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता की मंडी लाधुका में किराना (करियाना) की दुकान है और दुकान के ठीक पीछे सामान रखने के लिए एक गोदाम बनाया हुआ है। चोरों ने गोदाम में अनधिकृत रूप से दाखिल होकर वहाँ से घी की पेटियाँ व अन्य सामान चोरी कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी राधा स्वामी कॉलोनी, फाजिल्का, संदीप सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी चक्कर वाले झुग्गे, फाजिल्का के रूप में हुई है। नशे की लत बनी चोरी की वजह पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की पूर्ति के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए ऐसी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य संभावित चोरियों का भी पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *