पीएम बोले-पेपर लीक केस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: दोषियों को नहीं बख्शेंगे, जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प; 16 मेट्रो स्टेशन बंद

पीएम बोले-पेपर लीक केस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे:  दोषियों को नहीं बख्शेंगे, जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प; 16 मेट्रो स्टेशन बंद




जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इससे पहले, जंतर-मंतर के पास बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। पेपर लीक की सुनवाई के लिए पहली बार बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट देश में अब तक पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं हैं। इन मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती है, इसलिए फैसला आने में अक्सर लंबा समय लग जाता है। जंतर-मंतर से प्रदर्शन की तस्वीरें… आज के 5 बड़े अपडेट‌्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 3 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *