फरीदकोट ऑनर किलिंग मामले में पिता समेत 5 अरेस्ट: युवक से लव मैरिज कराने से नाराज था परिवार; हत्या कर खेतों में फेंका शव – Faridkot News
फरीदकोट में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने परिवार के विरुद्ध जाकर लव मैरिज कराने वाली गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय युवती महकदीप कौर की हत्या के मामले में उसके पिता समेत परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता वकील सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दो भाइयों,एक भतीजे व एक दोस्त के साथ मिलकर बेटी की हत्या की तथा शव को कोटकपूरा में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के पास खेतों में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, महकदीप कौर ने महज डेढ़ माह पहले अपने ही गांव के जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से परिवार नाराज चल रहा था। एक दिन मंगलवार सुबह पुलिस को नेशनल हाईवे के पास खेतों में महकदीप का शव मिला था। इस मामले में जगदीप ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद महकदीप का परिवार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा था। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका सुरक्षा के लिए उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। 10 जून को थाना बाजाखाना में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर समझौता कराया गया था कि वे गांव में नहीं रहेंगे। इसके बाद दोनों बठिंडा के गांव भाई रूपा में जगदीप की बहन के घर रहने लगे। 20 जुलाई सोमवार शाम महकदीप की मां सिमरजीत कौर और भाई हरप्रीत सिंह ने फोन कर उन्हें गांव ढिलवां कलां के गुरुद्वारा साहिब में मिलने के लिए बुलाया। जब वे बाइक पर वहां जा रहे थे तो गुरुद्वारा साहिब से पहले रास्ते में महकदीप के पिता वकील सिंह, ताया गुरप्रीत सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, बुआ के बेटे दिलबाग सिंह तथा पिता के दोस्त सुक्खा सिंह ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला करने लगे। वे जान बचाने के लिए बाइक छोड़ कर भागे। पेट पर चाकू से किए वार इस दौरान आरोपियों ने महकदीप को पकड़ लिया और पिता वकील सिंह ने उस पर चाकू से पेट मे वार कर हत्या कर दी। जगदीप किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह राजपाल ने बताया किअब इन आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।
Source link

