बरनाला में सफाई सेवकों और पुलिस में झड़प: कचरा उठाने का विरोध करने पर बढ़ा तनाव; एसडी कॉलेज के पास दिया धरना – Barnala News

बरनाला में सफाई सेवकों और पुलिस में झड़प:  कचरा उठाने का विरोध करने पर बढ़ा तनाव; एसडी कॉलेज के पास दिया धरना – Barnala News




बरनाला में बुधवार को सफाई सेवकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। यह घटना शहर में कचरा हटाने के प्रशासन के प्रयास के दौरान हुई, जिसका सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे थे। तनाव बढ़ने के बाद एसडी कॉलेज के पास सफाई सेवकों ने धरना दिया। सफाई सेवक अपनी वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए थे। स्थिति को देखते हुए, सिविल और पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने स्वयं कचरा हटवाना शुरू किया। जब सफाई कर्मचारी इसका विरोध करने एसडी कॉलेज के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, आक्रोशित सफाई सेवकों ने एसडी कॉलेज के पास ही सड़क पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि सरकार ने उनसे किए गए वादों को पूरा नहीं किया और अब उनके ‘जायज संघर्ष’ को दबाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों का आरोप-सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं कर्मचारियों ने बताया कि वे मात्र आठ-आठ हजार रुपये के वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर रही है। सफाई सेवकों ने चेतावनी दी कि वे प्रशासन के इस ‘दमनकारी रवैये’ से पीछे नहीं हटेंगे और अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *