जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सम्मानित किए – Jalandhar News

जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सम्मानित किए – Jalandhar News




भास्कर न्यूज़ | जालंधर लाडोवाली रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में 23 जून से 17 जुलाई तक आयोजित 25वां (सिल्वर जुबली) समर जूडो कोचिंग कैंप संपन्न हो गया। आयोजन के दौरान 22 दिनों में युवा खिलाड़ियों को जूडो की तकनीकी बारीकियों और अभ्यास पद्धतियों से परिचित कराया गया। कैंप का संचालन शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता और अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच सुरिंदर कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजकों के अनुसार, सुरिंदर कुमार ने प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक जलपान की व्यवस्था की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 उभरते खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गुरिंदरजीत कौर (नेशनल अवार्डी, जिला शिक्षा अधिकारी-सेकेंडरी, जालंधर) और अमनदीप कौंडल (जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर/डी.एम. स्पोर्ट्स) ने सुरिंदर कुमार की 25 वर्षों की सेवाओं के लिए विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) राजीव जोशी, प्रिंसिपल सुखदेव लाल बब्बर (सीनियर मीत प्रधान, जिला टूर्नामेंट कमेटी) तथा प्रिंसिपल जोगेश कुमार भी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने इस खेल प्रयास की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *