होशियरपुर में आप सरपंच की हत्या: गाड़ी से 2 बार कुचला, अस्पताल ले जाते रास्ते में फिर हमला, पुलिस ने जांच शुरू की – Hoshiarpur News

होशियरपुर में आप सरपंच की हत्या:  गाड़ी से 2 बार कुचला, अस्पताल ले जाते रास्ते में फिर हमला, पुलिस ने जांच शुरू की – Hoshiarpur News




होशियारपुर के आनंदगढ़ गांव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मौजूदा सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार रात 8 बजे के करीब हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतपाल मेंटा (55) के तौर पर हुई है।
5 से 6 युवकों ने सरपंच को पहले घर के बाहर से गाड़ी हटाने के लिए कहा। सरपंच का बेटा बाहर आया तो युवक तलवारें लेकर घर में घुस गए।
सरपंच ने तलवार छीने और बाहर आए तो आल्टो सवार युवकों ने गाड़ी चढ़ा दी। सरपंच के बेटे ने बताया कि आरोपियों ने एक बार आगे की तरफ और फिर रिवर्स कर उनके पिता पर दोबारा गाड़ी चढ़ाई।
जब वह घायल पिता को अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में बलेरो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया और परिवार पर हमले की कोशिश की। किसी तरह से अपनी कार रिवर्स कर वह भाग निकला, लेकिन तब तक पिता ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
राजीनामे के लिए बुलाने के चलते रंजिश रखी
युवकों के एक समूह ने उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल फैल गया। मृतक के बेटे राहुल के अनुसार, कुछ समय पहले पड़ोसी गांव के युवकों के बीच एक विवाद हुआ था, जिसे उनके पिता ने मध्यस्थता करके राजीनामे के जरिए सुलझाया था। इसी समझौते को लेकर हमलावर मन में रंजिश रखे हुए थे। मंगलवार को रंजिश के तहत हमलावरों ने पहले सरपंच पर अपनी गाड़ी दो से तीन बार चढ़ाई और फिर गाड़ी से उतरकर उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *