एनआई वर्क से जालंधर से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित – Jalandhar News
जालंधर | फिरोजपुर मंडल के फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन पर स्थित फिरोजपुर स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण रेलवे विभाग द्वारा कई ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, इस कार्य के चलते जालंधर सिटी से चलने, खत्म होने और गुजरने वाली कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजिनेट और रीशेड्यूल (देरी से संचालित) की गई हैं। यह ट्रेनें होंगी प्रभावितः 74939, जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट, 21.07.2026, महालम स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी। 74932, फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी, 22.07.2026, फिरोजपुर कैंट की बजाय महालम से शुरू होगी। 74934, फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी, 22.07.2026, फिरोजपुर कैंट से अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से चलेगी।
Source link

