पठानकोट में भारी बारिश से भूस्खलन: धारकलां में सड़क बाधित, नारायणपुर-लधेटी रोड धंसा, कई गांवों का संपर्क टूटा – Pathankot News

पठानकोट में भारी बारिश से भूस्खलन:  धारकलां में सड़क बाधित, नारायणपुर-लधेटी रोड धंसा, कई गांवों का संपर्क टूटा – Pathankot News




पठानकोट जिले के अर्द्ध-पहाड़ी इलाके धारकलां में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है, जिससे नारायणपुर-लधेटी रोड पर भारी मात्रा में मलबे का ढेर लग गया है। सड़क बंद होने के कारण दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। हर साल होने वाले इस नुकसान के लिए प्रशासन को कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए। हर बार अस्थायी मरम्मत के नाम पर लीपापोती की जाती है, जिससे टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई का पैसा व्यर्थ चला जाता है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कहीं सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव गुजर रहा है, तो कहीं सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे और पत्थरों से भर चुका है। तेज बहाव और मलबे से थमे वाहनों के पहिए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धार क्षेत्र में बरसात के मौसम में हर साल ऐसे ही हालात बन जाते हैं। पिछले वर्ष भी तेज पानी के बहाव से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए थे और कई मकानों की नींव कमजोर होने से परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *