नूरमहल में घरेलू कलह से परेशान महिला ने की सुसाइड: भाई बोला- पति नशे में मारता था, सास-ससुर और ननद भी साथ देते थे – Nakodar News

नूरमहल में घरेलू कलह से परेशान महिला ने की सुसाइड:  भाई बोला- पति नशे में मारता था, सास-ससुर और ननद भी साथ देते थे – Nakodar News




नूरमहल में घरेलू कलह और मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मॉडल टाउन निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी ननद फरार बताई जा रही है। मृतका के भाई जय चंद निवासी बूटा मंडी जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहन सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में बलविंदर कुमार पुत्र अमरजीत के साथ हुई थी। सरबजीत कौर के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी शामिल हैं। पति बलविंदर हर दिन करता था मारपीट जय चंद ने बताया कि बलविंदर कुमार एक निजी बैंक में काम करता था और शराब पीने का आदी है। आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में सरबजीत कौर से झगड़ा करता और उसके साथ मारपीट करता था। बलविंदर की मां, पिता और बहन नीलो भी उसका साथ देते थे। परिवार की ओर से कई बार समझाने का प्रयास किया गया। 20 जुलाई को सरबजीत ने की आत्महत्या 18 जुलाई को पूरे परिवार ने मिलकर सरबजीत कौर की पिटाई की थी। 20 जुलाई को जय चंद की पत्नी ने सरबजीत कौर को फोन कर उसका हाल पूछा तो वह काफी घबराई हुई लग रही थी। उसी दिन दोपहर बाद बलविंदर कुमार का फोन आया कि सरबजीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोगों ने देखा शव चारपाई पर था जब जय चंद और उनका परिवार मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि महिला के शव को चारपाई पर लिटाया हुआ था। पुलिस ने मृतका के भाई जय चंद के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 238, 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सास, ससुर और पति को किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। ननद नीलो की तलाश जारी है और नूरमहल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *