लुधियाना में ई रिक्शा सवार महिला की चेन छीनी: बाइकसवार बदमाशों को पकड़ने में चलते वाहन से गिरकर चोटिल, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News

लुधियाना में ई रिक्शा सवार महिला की चेन छीनी:  बाइकसवार बदमाशों को पकड़ने में चलते वाहन से गिरकर चोटिल, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News




लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन-दहाड़े सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गए। बदमाशों को दबोचने के लिए जब पीड़िता ने चलती ई-रिक्शा में ही हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की, तो वह संतुलन बिगड़ने से नीचे सड़क पर गिर पड़ीं। इस हादसे में महिला को हल्की चोटें भी आई हैं और हाथ से छूटकर गिरने के कारण उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बाजार जा रही थी महिला,अचानक पीछे से आए बाइक सवार जानकारी के अनुसार यह वारदात 17 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने घर से सामान खरीदने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर बाजार की तरफ जा रही थीं। महिला ने उस समय गुलाबी रंग का सूट-पैंट पहन रखा था। जैसे ही ई-रिक्शा टिब्बा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से अपनी बाइक को ई-रिक्शा के बिल्कुल सटाकर चलाया। झपट्टा मार तोड़ी चेन, विरोध करने पर ई-रिक्शा से गिरी महिला बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ई-रिक्शा में सवार महिला पर अचानक झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली। महिला ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन झटके की वजह से वह चलते ई-रिक्शा से सीधे सड़क पर जा गिरीं।
सड़क पर गिरते ही उनके हाथ से मोबाइल फोन छिटककर दूर गिरा और पूरी तरह टूट गया। वहीं, जब तक आसपास के लोग या ई-रिक्शा चालक कुछ समझ पाते, बाइक सवार लुटेरे मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास की दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह काले रंग की बाइक पर सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करते हुए वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक के नंबर और दोनों बदमाशों के हुलिए की पहचान करने में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *