राहुल गांधी के वादे को औजला ने कराया पूरा, बाढ़ पीड़ित परिवार को सौंपा नया घर – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने रविवार को सीमावर्ती गांव घोनेवाल में बाढ़ प्रभावित एक परिवार को पुनर्निर्मित घर सौंपा। यह वही परिवार है, जिससे वर्ष 2025 में आई भीषण बाढ़ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया था। औजला ने कहा कि सरकार की ओर से अपेक्षित मदद न मिलने के बाद उन्होंने अपने निजी प्रयासों और मित्रों के सहयोग से इस परिवार का घर दोबारा बनवाया है। औजला ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कुछ अधिकारियों द्वारा यह कहकर भी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की गई कि चूंकि राहुल गांधी यहां आए थे, इसलिए वही घर बनवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी संकीर्ण सोच किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इसके बाद ही उन्होंने अपने स्तर पर मित्रों और समाजसेवियों के सहयोग से घर के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया।
Source link

