भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, आज ब्यास से रवाना होंगी बसें – Amritsar News

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, आज ब्यास से रवाना होंगी बसें – Amritsar News



भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित महारैली के लिए किसान संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवण सिंह पंधेर ने पंजाब के किसानों, मजदूरों और युवाओं से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। उनका दावा है कि पंजाब के विभिन्न जिलों से सैकड़ों बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अमृतसर और गुरदासपुर के किसान 20 जुलाई को सुबह 11 बजे तक ब्यास में एकत्र होंगे, जबकि तरनतारन जिले के किसान गोइंदवाल साहिब में जुटेंगे। अन्य जिलों के लिए भी अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं, जहां से काफिले दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंधेर ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और शाम चार बजे समाप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *