लुधियाना में फॉर्च्यूनर सवार निहंगों ने युवक को पीटा: कार रुकवा लाठी-डंडों से किया हमला; कान पर 3 टांके लगे; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News

लुधियाना में फॉर्च्यूनर सवार निहंगों ने युवक को पीटा:  कार रुकवा लाठी-डंडों से किया हमला; कान पर 3 टांके लगे; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News




लुधियाना गिल चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट कार सवार युवक को ब्लैक फॉर्च्यूनर में आए 5 से अधिक निहंगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में युवक के कान और पैर पर 3-3 टांके लगे हैं और उसकी गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना 5 जुलाई (रविवार) की है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है, CCTV में कैद हुई वारदात CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (PB10 JL 2992) गिल रोड फ्लाईओवर की तरफ जा रही होती है। तभी सामने से एक ब्लैक फॉर्च्यूनर कार आती है और स्विफ्ट के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लेती है। इसके बाद फॉर्च्यूनर से करीब 5 से 7 निहंग उतरते हैं। वे एक के बाद एक तेजी से स्विफ्ट कार की तरफ बढ़ते हैं, कार की चाबी निकालते हैं और ड्राइवर को जबरन बाहर खींचकर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर देते हैं। कुछ हमलावर गाड़ी के शीशे तोड़ने लगते हैं। मारपीट और गाली-गलौज के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो जाते हैं। फोटो देखो ….. सामान लेकर घर लौट रहा था पीड़ित पीड़ित कमलप्रीत सिंह जनता नगर (गली नंबर 12-A) का रहने वाला है। कमलप्रीत का कहना है कि 5 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह कुछ सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी गिल चौक के गाड़ी थोड़ी टच हो गई। इसके बाद यह जानलेवा हमला कियाष गाड़ी का काफी नुकसान किया गया है। MLR कटने के 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपनी MLR कटवा ली थी और थाना मॉडल टाउन में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी थी। शिकायत दिए हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में कोई सख्त कदम उठाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *