जालंधर श्रीराम चौक पर कार-बाइक सवारों में झगड़ा: एक-दूसरे पर लगाए धमकाने के आरोप, थाना-4 पुलिस ने करवाए शांत; जांच शुरू की – Jalandhar News
शहर के श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में देर रात कार सवार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कार चालक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर थाना नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया।
दुकानदार राघव ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर फगवाड़ा गेट की ओर जा रहा था। श्री राम चौक के पास उनकी बाइक कार से टकराने से बाल-बाल बची।
राघव के अनुसार, इस बात पर कार चालक ने उन्हें अपशब्द कहे और गुस्से में पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।
कार चालक परमिंदर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। श्री राम चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और लूटने की कोशिश की।
परमिंदर सिंह के अनुसार, वह डर गया और अपनी सुरक्षा के लिए उसने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। भीड़ जमा होने पर वह वापस कार में बैठ गया और पुलिस को सूचना दी। परमिंदर बोले-मुझे कहा मार-गोली मार
अमन नगर के रहने वाले परमिंदर सिंह ने बताया कि आजकल लूट कभी भी कहीं भी हो जाती है। युवकों ने उनकी कार को रोका और झगड़ा करने लगे। मैं फैमिली के साथ था, मैं कैसे लड़ सकता था। मैं अकेला आदमी था इनके साथ लड़ नहीं सकता था तो पिस्टल निकाल ली। ये युवक मुझे उकसाने लगे और कहा कि मार गोली मार। मेरी पुलिस से मांग है कि इन युवकों को पकड़कर जेल में भेजा जाए। घटना के बाद से मेरी पत्नी और बच्चे सहमे हुए हैं। जिस तरह से युवक उसे गोली मारने के लिए उकसा रहे थे, अगर वह गोली मार देते तो बर्बाद हो जाते। उनको जेल हो जाती और बच्चे अनाथ हो जाते। दुकानदार राघव बोला-मुझे धमकी दी गई
राघव ने कहा कि उसकी मोनिका टावर में दुकान है। वह लुटेरा नहीं है। उनकी दुकान ही 1 करोड़ रुपए की है और अभी 30 हजार रुपए की शॉपिंग करके आ रहा हूं। हमारे पास 15 लड़के काम करते हैं, उनको सैलरी देते हैं। हम लूट थोड़े न करेंगे। इन लोगों ने पिल्टल निकालकर हमें धमकाया। परमिंदर की पत्नी ने भी धमकाया कि आपको बताते हैं। वह इसे लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। पुलिस बोली-दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले जाएंगे
थाना नंबर 4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जांच के बाद जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link

