जालंधर में आज साढ़े तीन घंटे पावरकट: साढ़े 8 बजे लगेगा कट,12 बजे आएगी बिजली; बस्ती एरिया के 1 दर्जन इलाके रहेंगे प्रभावित – Jalandhar News
जालंधर शहर के कई इलाकों में आज यानी 19 जुलाई 2026 को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 66 केवी बाबरीक चौक सब-स्टेशन पर आवश्यक रख-रखाव और सामान्य मरम्मत कार्य (जनरल मेंटेनेंस) के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, यह शटडाउन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (लगभग साढ़े तीन घंटे) रहेगा। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण बाबरीक चौक सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी घाह मंडी फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल राजा गार्डन फीडर सहित इससे जुड़े अन्य सभी फीडरों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल विभाग ने कहा समय से काम निपटा लें लोग
ठबिजली कटौती की जानकारी साझा करते हुए पावरकॉम विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुपह साढ़े 8 बजे तक बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। मरम्मत का काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
Source link

