हिमाचल के व्यक्ति की लुधियाना एक्सीडेंट में मौत: 3 बेटियों का था पिता, गलत दिशा से आया ड्राइवर, पेट पर चढ़े पहिए – Ludhiana News

हिमाचल के व्यक्ति की लुधियाना एक्सीडेंट में मौत:  3 बेटियों का था पिता, गलत दिशा से आया ड्राइवर, पेट पर चढ़े पहिए – Ludhiana News




लुधियाना में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी को मुख्य सड़क पर छोड़कर काम पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव अरोड़ी कोड़ी, डाकघर चिनोर निवासी कांता ने बताया कि उसका पति पाली राम लुधियाना के समराला चौक नजदीक खराद का काम करता था। वह भी कुछ दिनों से अपने पति के पास लुधियाना आई हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते दिन सुबह करीब 7 बजे उसका पति उसे मेन रोड पर छोड़कर साइकिल पर काम के लिए जा रहा था। तभी घंटाघर की ओर से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कंटेनर (नंबर PB-08-EA-5217) ने उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पाली राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पेट पर चढ़ा पहिया मृतक पाली राम की बेटी शालू ने बताया कि उसके पिता तीन बेटियों के बाप थे। उन तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता 35 साल से लुधियाना में काम करते है। यहां वह किराए के मकान में रहते है। गलत दिशा से आए कंटेनर ने उनकी जिंदगी ही उजाड़ कर रख दी है। कंटेनर के पिछले पहिए उसके पिता के पेट पर चढ़े जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से वह बार-बार निवेदन कर रहे है कि ड्राइवर को काबू किया जाए। सूचना मिलने पर थाना दरेसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी कांता के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 106 (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *