मोगा में 9 साल की बच्ची की मौत: पिता का पहले हो चुका निधन, मजदूर मां के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं – Moga News

मोगा में 9 साल की बच्ची की मौत:  पिता का पहले हो चुका निधन, मजदूर मां के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं – Moga News




मोगा की मेखां वाली गली में एक प्रवासी मजदूर परिवार की 9 वर्षीय बच्ची की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जतींद्र सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची के पिता दलीप साहनी का पहले ही निधन हो चुका था। उसकी मां मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्ची के अंतिम संस्कार में भी समस्या आ रही थी। पुलिस ने किया अंतिम संस्कार इस स्थिति में, डीएसपी सिटी जतींद्र सिंह और थाना प्रभारी वरुण कुमार ने समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों के साथ मिलकर बच्ची का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, परिवार के सदस्य और सोसायटी के सेवादार मौजूद रहे और बच्ची को श्रद्धांजलि दी। डीएसपी जतींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए किए गए प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *