बटाला में आवारा कुत्तों का हमला: खेत में काम कर रहे व्यक्ति गंभीर घायल,कई घटनाएं होने से लोगों ने की समाधान की मांग – Batala News

बटाला में आवारा कुत्तों का हमला:  खेत में काम कर रहे व्यक्ति गंभीर घायल,कई घटनाएं होने से लोगों ने की समाधान की मांग – Batala News




बटाला के नजदीकी गांव मसानिया में खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर आवारा कुत्तों द्वारा अचानक हमला करने का मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान अजय (पुत्र शमा बहादुर) के रूप में हुई है। अजय मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में गांव मसानिया में रहकर मजदूरी का काम करता है। अस्पताल में उपचाराधीन अजय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह आज भी खेतों में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां आए कुछ खूंखार आवारा कुत्तों ने पास में ही बंधी बकरियों पर हमला बोल दिया। जब अजय बकरियों को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाने और उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़ा, तो आवारा कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती कुत्तों ने अजय को बुरी तरह नोचकर लहुलुहान कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा होते, कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित के परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने बिना समय गंवाए उसे तत्काल सिविल अस्पताल बटाला के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे खेतों में काम करने वाले मजदूरों और बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *