पठानकोट में 34.50 लाख के विकास कार्यों को मंजूरी: ‘रंगला पंजाब डेवलपमेंट स्कीम’ होगा काम; मंत्री कटारूचक्क ने पंचायतों को बांटे चेक – Pathankot News

पठानकोट में 34.50 लाख के विकास कार्यों को मंजूरी:  ‘रंगला पंजाब डेवलपमेंट स्कीम’ होगा काम; मंत्री कटारूचक्क ने पंचायतों को बांटे चेक – Pathankot News




पठानकोट में पंजाब सरकार ने ‘रंगला पंजाब डेवलपमेंट स्कीम (PM-26)’ के तहत भोआ (SC) विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों में कुल 34.50 लाख के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इन कार्यों के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गांव काशी वडवान में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थी पंचायतों को चेक वितरित किए। इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इनमें कम्युनिटी हॉल का निर्माण, गलियों का विकास और श्मशान घाटों का उन्नयन शामिल है। इन कार्यों के लिए बजट का प्रावधान BDPO के माध्यम से होंगे काम इन विकास कार्यों की निगरानी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट), पठानकोट द्वारा की जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायतें BDPO बामियाल के माध्यम से इन कार्यों को पूरा करवाएंगी। तकनीकी निगरानी का जिम्मा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पंचायती राज पठानकोट का होगा। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि ग्रामीण जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। ये रहे मौजूद इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य पुरुषोत्तम लाल, सूबेदार कुलवंत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), अश्वनी कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), लाडी, कमलजीत सिंह, सरपंच विपिन शर्मा, सिरोज कुमारी सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *