मोगा पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा: महिला समेत 5 गिरफ्तार; हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद – Moga News
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटकपूरा बाईपास के पास छापेमारी कर साधांवाली बस्ती निवासी रवि कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना सिटी साउथ की पुलिस ने साधांवाली बस्ती निवासी राजू को गिरफ्तार कर उससे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज थाना स्मालसर की पुलिस ने गांव वांदर निवासी नवदीप सिंह उर्फ निंझा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 5 ग्राम हेरोइन मिली। वहीं थाना महिणा की पुलिस ने ड्रेन पुल बहोना के पास गांव महिरों निवासी सनी सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 53 नशीली गोलियां बरामद कीं। पूछताछ के दौरान इस मामले में अंग्रेज सिंह उर्फ दीपा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link

