गुरदासपुर में मंडी चौक का नाम बदलने की तैयारी: चेयरमैन राजीव शर्मा बोलें- भगवान वाल्मीकि चौक बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा – Gurdaspur News
गुरदासपुर के मंडी चौक का नाम बदलकर अब ‘भगवान वाल्मीकि चौक’ किया जाएगा। इस संबंध में, भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है। चेयरमैन शर्मा ने इस मांग का स्वागत करते हुए जल्द प्रस्ताव पारित कर पंजाब सरकार को मंजूरी के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी देते हुए बताया गया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने चेयरमैन राजीव शर्मा को मंडी चौक का नाम बदलने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया। कमेटी ने अपनी मांग में भगवान वाल्मीकि के सम्मान में चौक का नामकरण करने की बात कही। राजीव शर्मा बोले- भगवान वाल्मीकि मानवता के लिए प्रेरणास्रोत मीडिया से बात करते हुए, चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा, “भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सम्मान में मंडी चौक का नाम ‘भगवान वाल्मीकि चौक’ रखना एक सराहनीय कदम है।” उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में बिना किसी देरी के एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जा रहा है ताकि यह कार्य जल्द पूरा हो सके। इस अवसर पर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने चेयरमैन राजीव शर्मा को सकारात्मक प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार भी इस प्रस्ताव को जल्द ही हरी झंडी दे देगी, जिससे पूरे समुदाय में खुशी का माहौल है।
Source link

