गुरदासपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी: शहर में कूड़े के ढेर; यूनियन प्रधान बोले- जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही – Gurdaspur News

गुरदासपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी:  शहर में कूड़े के ढेर; यूनियन प्रधान बोले- जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही – Gurdaspur News




गुरदासपुर के दीनानगर में नगर कौंसल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रही। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी नगर कौंसल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन प्रधान बोलें- कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही यूनियन प्रधान राजिंदर कुमार दीपा ने बताया कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। दीपा ने यह भी कहा कि सरकार की बेरुखी का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लगातार दस दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण शहर के विभिन्न वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। गंदगी और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और सफाई व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *