महत्वपूर्ण बैठक: जैन मिलन संघ के नए अध्यक्ष बने नरेश कुमार जैन – Ludhiana News

महत्वपूर्ण बैठक:  जैन मिलन संघ के नए अध्यक्ष बने नरेश कुमार जैन – Ludhiana News




लुधियाना| जैन मिलन संघ, शिवपुरी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। बैठक में संघ की मजबूती और आगामी रचनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लेते हुए नरेश कुमार जैन (मुनहानी) को जैन मिलन संघ, शिवपुरी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में अभिनंदन जैन, सतीश जैन (बब्बी), अशोक जैन, देवेंद्र जैन, विक्रांत जैन, राजीव जैन, रूबी जैन, नरेश भाभू, राकेश डीपी, आदिश जैन, सुशील जैन, राजेश जैन (मौला), संजीव जैन एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश कुमार जैन (मुनहानी) को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *