मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में AAP-SAD कार्यकर्ता भिड़े: बिक्रम मजीठिया बोले- पुलिस मूकदर्शक बनी रही, सत्ता के गुंडों ने सिख युवक की बेइज्जती की – Amritsar News

मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में AAP-SAD कार्यकर्ता भिड़े:  बिक्रम मजीठिया बोले- पुलिस मूकदर्शक बनी रही, सत्ता के गुंडों ने सिख युवक की बेइज्जती की – Amritsar News




मजीठा नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 6 के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है। घटना काउंटर बूथ पर तीखी बहस के बाद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू किया और दोनों पक्षों को शांत करवाया, जिससे माहौल और बिगड़ने से रुक गया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव बना रहा और भीड़ भी जमा हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहाती खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों और संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाया है। इसका उद्देश्य घटना संबंधी पूरी जानकारी जुटाना और आगे की कानूनी कार्रवाई करना है। हालांकि खून से सने सिर के साथ समर्थक को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की भी एसएसपी देहाती सोहेल मीर से तीखी झड़प हुई। पुलिस बोली- कानून-व्यवस्था नियंत्रण में मजीठा में चल रहे नगर काउंसिल चुनावों के दौरान हुई इस घटना से चुनावी माहौल गरमा गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- भगवंत मान याद रखें, अकाली दल के कार्यकर्ताओं को जितना मर्जी पीट कर लें, झूठे केस डाल लें, गुंडागर्दी करवा लें… लेकिन पंजाब की धरती पर हर अत्याचार और हर बेइंसाफी का हिसाब लेना भी जनता को आता है। आज मजीठा सारा कुछ देख रहा है… क्योंकि कानून चुप है और गुंडे सत्ता की छत्रछाया में खुलेआम घूम रहे हैं। भगवंत मान की पूरी वीडियो सिर्फ झूठी है – क्योंकि सच्चे तथ्य कभी छिपाए नहीं जा सकते। “मजीठा में जब पुलिस की मौजूदगी में एक सिख नौजवान की पगड़ी उतारी जाए, केस भी बनाए जाएं और गुंडों को ही शाबाशी मिले सवाल उठना और सच बोलना भी जरूरी है!” मजीठा में पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भगवंत मान के गुंडे एक सिख नौजवान की बेइज्जती करते रहे। जिसे सत्ता का अहंकार न चढ़े, उसे सरकारों की कुर्सी भी ज्यादा दिन नहीं बचाती।
भगवंत मान याद रखें- अकाली दल के कार्यकर्ताओं को जितना मर्जी पीट कर लें, झूठे केस डाल लें, लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *