आज एसजीपीसी मनाएगी स. तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं-शहादत शताब्दी: अमृतसर में विशेष समागम में पंथक योगदान को किया जाएगा याद – Amritsar News

आज एसजीपीसी मनाएगी स. तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं-शहादत शताब्दी:  अमृतसर में विशेष समागम में पंथक योगदान को किया जाएगा याद – Amritsar News




अमृतसर में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के प्रमुख नेता रहे स. तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं शहादत शताब्दी मनाई जा रही है। यह समागम एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय में उनकी याद में स्थापित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित किया जा रहा है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के अनुसार, शहादत शताब्दी के संबंध में 15 जुलाई को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए थे। आज अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद विशेष समागम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंथ की प्रमुख शख्सियतें शामिल होकर स. तेजा सिंह समुंदरी के जीवन और सिख कौम के लिए उनके योगदान पर विचार साझा करेंगी। स. तेजा सिंह समुंदरी ने गुरुद्वारों के स्वतंत्र प्रबंधन और पंथक सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया था। एसजीपीसी की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि तेजा सिंह समुंदरी की शहादत सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को सत्य, न्याय, निस्वार्थ सेवा और कौमी चेतना के लिए प्रेरित करता रहेगा। एसजीपीसी कार्यालय में उनकी याद में स्थापित तेजा सिंह समुंदरी हॉल उनके सिख कौम के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की याद दिलाता है। आज आयोजित किए जा रहे समागम के दौरान उनके जीवन, संघर्ष और पंथ के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *