अमृतसर के मजीठा में वोटिंग के दौरान हंगामा: बिक्रम मजीठिया बोले- AAP लोकतंत्र कुचल रही; पोलिंग बूथ के बाहर समर्थकों में नारेबाजी – Amritsar News
अमृतसर के मजीठा में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी पत्नी और विधायक गनीव कौर मजीठिया के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ियों को पोलिंग सेंटर से काफी दूर रोक दिया, जिसके बाद मजीठिया अपनी पत्नी के साथ पैदल ही बूथ तक पहुंचे। पोलिंग बूथ के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों को देखकर मजीठिया नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये समर्थक बूथ के बाहर के थे और उनके पास वहां वोट डालने का अधिकार नहीं था। मजीठिया ने पुलिस से उन्हें हटाने की मांग की और कहा कि इनमें मुख्यमंत्री का एक करीबी भी शामिल है। मजीठिया के बयान पर AAP समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया इस पर AAP समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद मजीठिया के समर्थक भी विरोध में उतर आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सभी प्रदर्शनकारियों को बूथ से बाहर निकाला। इसके बाद बिक्रम मजीठिया ने अपना वोट डाला। मीडिया से बातचीत में बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर लोकतंत्र को कुचलने और प्रशासनिक दबाव के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और लोगों को बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मजीठिया ने आगे कहा कि पंजाब इस समय कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, गैंगस्टरवाद और गंभीर आर्थिक संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वार्डों में विरोधी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए, मतदाता सूचिlयां अंतिम समय में जारी की गईं और चुनाव एजेंटों को धमकाया गया।
Source link

