चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी ने अर्धनग्न युवक को पीटा, VIDEO: बोले- इसने मार्केट में महिलाओं को अश्लील इशारे किए, पकड़ने पर हाथापाई की – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी ने अर्धनग्न युवक को पीटा, VIDEO:  बोले- इसने मार्केट में महिलाओं को अश्लील इशारे किए, पकड़ने पर हाथापाई की – Chandigarh News


युवक को थप्पड़ मारता हुआ पुलिसकर्मी। वीडियो सामने आया।

चंडीगढ़ में युवक को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। वीडियो में पीसीआर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल युवक को लगातार 4 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना कि युवक सड़क किनारे बैठकर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था।

.

परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग करने आए एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी।

युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और सड़क किनारे बैठकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह हाथापाई करने लगा था।

सभी लोग खडे़ होकर देख रहे।

युवक महिलाओं को कर रहा था अश्लील इशारे

वीडियो सामने आने के बाद पीसीआर एडमिन इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि सेक्टर-34 बूथ मार्केट से बुधवार को 112 नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक शख्स बिना कमीज के मार्केट में घूम रहा है। आरोप था कि वह वहां से गुजर रही महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी परमजीत सिंह और एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक को पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की।

काबू करने के लिए पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारे

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, वायरल वीडियो में केवल थप्पड़ मारने का हिस्सा ही दिखाई देता है।

उससे पहले की घटना या पुलिस तक शिकायत पहुंचने की पूरी स्थिति वीडियो में नजर नहीं आती। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मी की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।

************

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़ में सरेआम युवक की पिटाई का VIDEO: एक ने बाल, 2 ने हाथ-पैर पकड़ औंधे मुंह खड़ा किया, चौथे ने 10 सेकेंड में 8 डंडे मारे

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। 3 युवकों ने उसके हाथ पकड़कर पेड़ के पास औंधे मुंह कर दिया और चौथा उस पर डंडे मारता रहा। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक को 10 सेकेंड में 8 बार डंडे मारे जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *