चंडीगढ़ में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली: अब 27 की बजाय 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना – Chandigarh News
27 की बजाय 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
चंडीगढ़ प्रशासन ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। प्रशासन की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
.
गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फैसला पहले जारी छुट्टियों की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए लिया गया है।
सरकारी दफ्तर और संस्थान रहेंगे बंद
नई अधिसूचना के अनुसार 28 मई को चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके साथ ही नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश माना जाएगा।
पहले 27 मई को घोषित थी छुट्टी
चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026 की छुट्टियों की सूची में पहले 27 मई, बुधवार को बकरीद का अवकाश घोषित किया था। अब चांद दिखने और त्योहार की संभावित तारीख को देखते हुए छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाकर 28 मई कर दिया गया है।
गृह सचिव दिप्रावा लाकरा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
यहां देखें नोटिफिकेशन की कॉपी..

