बठिंडा में SIR ड्यूटी पर पहुंचे बीएलओ से मारपीट: बहस के बाद धक्का दिया, सरकारी रिकॉर्ड छीनने की भी कोशिश; आरोपी गिरफ्तार – Bathinda News

बठिंडा में SIR ड्यूटी पर पहुंचे बीएलओ से मारपीट:  बहस के बाद धक्का दिया, सरकारी रिकॉर्ड छीनने की भी कोशिश; आरोपी गिरफ्तार – Bathinda News




बठिंडा में एसआईआर अभियान के तहत ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीएलओ हरमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 जुलाई को सिरकी बाजार क्षेत्र में एसआईआर ड्यूटी के तहत मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने और आवश्यक जानकारी एकत्र करने गए थे। इसी दौरान वे एक घर में दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे। दस्तावेज देने से इनकार कर दिया शिकायत के अनुसार घर के मालिक आकाशदीप सिंह निवासी रामबाग रोड ने दस्तावेज देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बहस के दौरान आरोपी ने हरमेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आरोप है कि उसने बीएलओ के पास मौजूद सरकारी रिकॉर्ड छीनने का भी प्रयास किया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी आकाशदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कोतवाली के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *