लुधियाना में किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे: बोले- मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा संघर्ष, मंत्री मुंडिया ने कहा- ड्रामेबाजी अच्छी नहीं लगती – Ludhiana News

लुधियाना में किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे:  बोले- मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा संघर्ष, मंत्री मुंडिया ने कहा- ड्रामेबाजी अच्छी नहीं लगती – Ludhiana News




लुधियाना में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज बड़ा आंदोलन किया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतरे और बस्ती जोधावाल चौक पुल पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस मामले में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का भी रिएक्शन सामने आया है। मंत्री ने कहा कि जब इन लोगों को पता चल जाता है कि काम शुरू होने वाला है, तब ये ऐसी ड्रामेबाजी करते हैं जो अच्छी नहीं लगती। जब काम शुरू होने लगता है, तो ये जानबूझकर अड़चन (पंगा) डालते हैं। मुझे लगता है कि ये लोग काम होने ही नहीं देना चाहते। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर हमें परेशान कर रहा किसान नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमने एक तारीख की कॉल दी है कि नेशनल हाईवे जाम करेंगे। उस दिन प्रशासन कोई आया नहीं। आज पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर हमें परेशान कर रहा है। हमें जाम नहीं करने दिया जा रहा है। 5 प्वाइंट्स में पढ़ें क्या बोले मंत्री:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *