पंजाब में बिजली कर्मचारियों ने दिए धरने: जालंधर सहित कई जिलों में निकाली रोष रैली; पावरकॉम हेडऑफिस के गेट बंद किए – Jalandhar News
पंजाब के पटियाला में जालंधर के बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर ‘बिजली मुलाज़म संघर्षशील मोर्चा’ के बैनर तले आज एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने पावरकॉम के मुख्य कार्यालय के सभी गेट बंद कर मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस धरने में जालंधर सर्किल सहित राज्यभर से आए सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, वेतनमान में संशोधन और संविदा कर्मियों को पक्का करने जैसी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है और मांगें न माने जाने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। पटियाला पावरकॉम हेड ऑफिस पर तालाबंदी और प्रदर्शन आज, 15 जुलाई 2026 को ‘बिजली मुलाज़म संघर्षशील मोर्चा’ के आह्वान पर पावरकॉम के मुख्य कार्यालय (हेड ऑफिस), पटियाला के सभी मुख्य द्वारों को बंद कर एक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में मोर्चा से जुड़ी विभिन्न संगठनों के नेताओं और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बड़े काफिले के साथ पहुंचे कर्मचारी इस धरने में ‘एम्प्लॉइज संघर्ष यूनियन पावरकॉम ट्रांसको पंजाब’ ने अपने प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में एक विशाल काफिले के साथ शिरकत की। जालंधर सर्किल सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आए कर्मचारियों की भारी मौजूदगी ने इस संघर्ष को और अधिक मजबूत बना दिया। मैनेजमेंट पर वादाखिलाफी और धोखे का आरोप धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह सिद्धू ने पावरकॉम और ट्रांसको मैनेजमेंट पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा की पावरकॉम और ट्रांसको मैनेजमेंट लगातार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। बैठकों के लिए बार-बार समय तो तय किया जाता है, लेकिन जब मांगों के समाधान की बात आती है, तो मप्रबंधन पीछे हट जाता है। यह टालमटोल का रवैया कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” बिजली कर्मचारियों की मुख्य मांगें
Source link

