सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर याचिका: तुरंत मेडिकल सहायता देने की मांग; दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर याचिका:  तुरंत मेडिकल सहायता देने की मांग; दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा




दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है। इसको लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई कल होगी। जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने राकेश कुमार सैनी की याचिका पर सुनवाई की। सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में जुड़े। सैनी ने कहा कि सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लंबे उपवास से उनकी तबीयत बिगड़ रही है, इसलिए कोर्ट को तुरंत दखल देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *