राजस्थान-MP, दिल्ली में पारा 38°C से ज्यादा, गर्मी बढ़ी: असम-अरुणाचल में 1.40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; बिहार-ओडिशा में भारी बारिश की आशंका
- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Monsoon Temperature LIVE Photos Update Delhi Mumbai Flood Uttarakhand Landslide MP UP Rajasthan Rain Alert
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मानसून के ब्रेक ने उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ा दिया है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पर पड़ रही है। दिल्ली में मंगलवार को पारा 38°C रहा।
पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में बारिश-बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,917 हो गई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक राज्य में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं।
इधर असम में बाढ़ का पानी 6 जिलों में फैल गया है, जिससे 12 रेवेन्यू सर्कल और 99 गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जहां 35,696 लोग प्रभावित हुए हैं।
सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी बारिश की आशंका…
मौसम विभाग ने मंगलवार को ओडिशा के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण, बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
देशभर में मौसम कैसा रहेगा, देखें अलर्ट…

बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी, देखें टेम्प्रेचर मैप…

मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ताजमहज में पर्यटक भी कम पहुंचे।

बंगाल के नादिया में दोपहर से बाद से तेज बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से यहां मौसम बदल गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ने लगा है। संगम पर दुकान लगाए बैठी महिला को जल्दबाजी में सामान हटाना पड़ा।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। कर्तव्य पथ पर मृगमरीचिका नजर आई। हालांकि, देर शाम हुई बारिश से राहत मिली।
देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 3 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब तक 41% कम बरसात

बिहार के कई जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। आज किशनगंज, पश्चिम चंपारण और अररिया में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 41% कम (324 मिमी के – मुकाबले 191.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब: 7 जिलों में गर्मी और उमस का अलर्ट, 19 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होगी

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर उमस और तापमान बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ मौसम ने सात जिलों में उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:31 AM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
16 जुलाई:
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
- ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
- कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
- बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा औार मणिपुर में तेज बारिश होगी।
17 जुलाई:
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्मी के साथ यहां मौसम उमस भरा रहेगा।
- मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
01:29 AM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान



