पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: लुधियाना में आज नेशनल हाईवे जाम करेंगे किसान, पुलिस की एडवाइजरी जारी – Mohali News
लुधियाना में नेशनल हाईवे-44 से गुजरने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसान संगठनों ने बस्ती जोधेवाल चौक पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। स्थानीय और राज्य स्तरीय मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) आज सुबह 11 बजे से नेशनल हाईवे-44 जाम करेंगे। किसान संगठनों के अनुसार, किसानों और क्षेत्र निवासियों का विशाल काफिला मतिवाड़ा से रवाना होकर बस्ती जोधेवाल चौक पहुंचेगा। इसके बाद किसान बस्ती जोधेवाल चौक और NH-44 के फ्लाईओवर पर चक्का जाम करेंगे। वहीं, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को चक्का जाम के दौरान बस्ती जोधेवाल चौक की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।
Source link

