लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस संग गिंदा मल्ली पकड़ा – Jalandhar News

लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस संग गिंदा मल्ली पकड़ा – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में सक्रिय एक गुंडे गिंदा मल्ली को पुलिस ने पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। क्राइम ब्रांच में न्यू दशमेश नगर के रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा मल्ली से पूछताछ की जा रही है। गिंदा पर पहले ही आधा दर्जन केस दर्ज है। पुलिस को शक है कि बरामद किए गए पिस्टल से गिंदा ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। थाना भार्गव कैंप में गिंदा के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सरबजीत सिंह को सूचना मिली थी कि तिलक नगर एरिया स्थित गुरमेहर एनक्लेव में गिंदा देखा गया है। वह किसी का इंतजार कर रहा था, जिसके बाद टीम ने रेड कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर लोडिड पिस्टल मिला है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद पिस्टल वह कहां से लेकर आया था। ऑपरेशन प्रहार में पकड़े 142 आरोपी सीपी सतिंदर सिंह की सुपरविजन में कमिश्नरेट एरिया में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन प्रहार 3.0 चलाया गया। आपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 142 आरोपी पकड़े है। इन में नशे के सौदागर, भगोड़े आरोपी और गुंडे है। पुलिस ने तड़के ही एक साथ सिटी के अलग-अगल एरिया में रेड की थी। पुलिस ने हेरोइन भी बरामद की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *